फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की माैत, दिल्ली से जा रहे थे उत्तराखंड

Sat, 05 Apr 2025 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर

सार

मुरादाबाद के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें रिटायर्ड एडीओ समेत दो लोगों की माैत जबकि तीन घायल हो गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर दौलपुरी वमनिया में शुक्रवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत बाबूराम (60) समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के अम्बा विहार कॉलोनी निवासी पुनीत कुमार कार से दिल्ली गए थे। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली से काशीपुर जा रहे थे। कार में पुनीत के ससुर जसपुर निवासी सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत बाबूराम और उत्तराखंड के ही परमानंद निवासी मनोज, शाहजहांपुर के मालाराम कॉलोनी निवासी आकाश सक्सेना और उत्तराखंड के ही काशीपुर के टांडा उज्जैन निवासी सुभाष भी सवार थे।

सुबह करीब छह बजे कार दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर दौलपुरी वमनिया गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, चिकित्सकों ने बाबूराम और सुभाष (35) को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। भगतपुर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाबूराम और सुभाष के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।

नहर में गिरी कार, पांच घायल

काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एि कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने के बाद नहर में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। मुरादाबाद के आजाद नगर निवासी शारिक अपने परिवार के शादाब, चांद मोहम्मद, अलीना व रानी के साथ कार में सवार होकर उत्तराखंड के रामनगर जा रहे थे।

अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर महेशपुर खेम के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए नहर में जा गिरी, जिसमें कार सवार बुरी तरह फंस गए। कार को नहर में गिरा देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें