फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : शार्ट सर्किट से कार में लगी आग, कूदकर बचाई लोगों ने जान

Wed, 07 Apr 2021 12:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ग्राम सिरसवां दौराहे से गुजरती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने आनन-फानन बाहर कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी अंकुर पाल पुत्र दीपचंद मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी डस्टर कार में सवार होकर जिला ऊधमसिंह नगर में काशीपुर जा रहे थे। जब इनकी कार थाना क्षेत्र सिरसवां दौराहे पर पहुंची तो शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। 

आग लगते ही कार सवार सभी लोग दरवाजे खोलकर बाहर कूदे। उनके बाहर आते ही कार आग की लपटों में घिर गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर कुछ देर बाद आग बुझा ली लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें