फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर कार और बस भिड़ीं, छह दर्जन घायल

Sun, 09 Feb 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर शनिवार को दोपहर गिन्नौर दी माफी गांव के पास कार और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में छह दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर गिन्नौर दी माफी गांव के सामने बने कट पर बस चालक बस को मोड़कर पाकबड़ा की ओर ला रहा था। इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रही कार बस में घुस गई। इस हादसे के बाद बस और इको में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कार सवार बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के पेंट्री निवासी अनीस अहमद, तौफीक और हबीब के अलावा रामपुर निवासी शराफत, चालक गुडडू घायल हो गए। कार सवार लोग रामपुर से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक गुड्डू की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से थाने भिजवा दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें