फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर कार और बाइक में भिड़ंत, दो भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शनिवार देर शाम कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दोनों भाई कुंदरकी से तेवरखास गांव को जा रहे तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं घायलों को सीएचसी में इलाज नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरखास निवासी दानियाल ईद पर कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम मिलक मोहम्मद जमापुर में रहने वाली अपनी खाला के घर को गया था। बताते हैं कि देर शाम दनियाल और उसका खलेरा भाई फुजैल बाइक से तेवरखास को बाइक से आ रहे थे। जब इनकी बाइक कुंदरकी में रेलवे फाटक से आगे जीरो प्वाइंट के पास पहुंची तभी कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दनियाल और फुजैल गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको राहगीर सीएचसी पर लेकर आए । सूचना मिलने परिजन भी आ गए लेकिन उस समय आकस्मिक वार्ड में कोई भी मौजूद नहीं था जिसके बाद परिजन घायलों को आनन फानन मुरादाबाद को गए।
हालांकि कुछ देर बाद ही डॉक्टर आ भी गए थे। वहीं सीएचसी में इलाज नहीं मिलने पर परिजन भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पहुंचने के बाद घायलों को इलाज नहीं मिल सका और डॉक्टर व स्टाफ का इंतजार होता रहा। जब कोई नहीं आया तो उनको परिजन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए जिनमें एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सीएचसी में अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ से सवाल जवाब को लेकर बहस भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं अस्पताल में स्टाफ न होने की बात पर डॉक्टर की ओर से एक स्वास्थ्य कर्मी की अचानक तबीयत खराब होने का कारण बताया जिसकी वजह कुछ देर लग गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गईं थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें