फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर के बाहर खेल रही मासूम के ऊपर गिरा छज्जा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। स्थानीय माली वाली बगिया मोहल्ले में रविवार को घर के सामने खेल रही बच्ची के ऊपर पड़ोसी का छज्जा गिर गया। बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में शनिवार देर रात तेज बारिश के चलते मकान की छत गिरने से कमरे में सो रहे दो मासूम मलबे में दबकर घायल हो गए। घायल दो माह के शिशु की हालत गंभीर है। अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

माली वाली बगिया निवासी शकीर की तीन साल की बेटी अनया रविवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय पड़ोसी जमील के मकान का छज्जा अचानक टूटकर बच्ची के सिर पर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से मासूम की चीखें दब गई। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम के मौत की खबर मिलते ही मां सलमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अनया परिवार की सबसे छोटी संतान थी। उसके पिता शकीर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। स्थानीय लोगों ने जर्जर और असुरक्षित मकानों की समय-समय पर जांच कराने तथा ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

जर्जर मकान की छत बारिश के चलते गिरी, दो बच्चे हुए घायल
लगातार बारिश के चलते नईबस्ती निवासी मो. मारूफ के मकान की छत शनिवार की देर रात भरभराकर गिर पड़ी। इस बीच कमरे में सो रही आनाविया (03) और दो माह का शिशु अब्बास मलबे में दब गए। हादसे के समय परिवार के सदस्य बरामदे में बैठे हुए थे। परिजनों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को मलबे से निकाला। इस दौरान आस पास के लोग इकट्ठा हो गए थे। घायल शिशु अब्बास के सिर और शरीर पर चोटें लगी हैं। परिजनों ने दोनों बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शिशु की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल किशोरी का घर पर इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि मोहम्मद मारूफ ने काफी समय पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका। मजबूरी में पूरा परिवार जर्जर और कच्चे मकान में रहने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें