फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Tue, 30 Dec 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर में भाजपा के अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन में बोलते मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा-स्रोत संग
विज्ञापन
बिलारी। भाजपा की ओर से स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार की दोपहर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन की शुरुआत भाजपा के पदाधिकारियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। सम्मेलन में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुरादाबाद से आए कई कवियों ने अपनी कविताओं से अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम शर्मा ने कहा कि विराट व्यक्तित्व, नाप तोलकर बोलने वाले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने संगठन से लेकर सत्ता तक ऐसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका लाभ अभी तक जनमानस को मिल रहा है।
वहीं परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी डॉ. विश्वास शर्मा, मुकुल पांडेय, चौधरी विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह सैनी, बाबूराम लोधी, विश्वास यादव, मंगलसेन सैनी, विकास गुप्ता एडवोकेट, पारस शर्मा, दयाराम मौर्य, रवि पासी और रामनरेश यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर विजय शर्मा, मनोज ठाकुर, प्रशांत चौधरी, नवनीत यादव, मनोज प्रजापति, डा. राजीव सैनी, गोपाल यादव, जितेंद्र गुप्ता, मेघराज सैनी, किशनलाल प्रजापति, अवनीश चौधरी, कशिश चौहान व बालेचरण वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-09,10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें