फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चर्चों में आधी रात कटा केक, बोले...हैप्पी न्यू ईयर

विज्ञापन
रामपुर रोड होटल क्लार्क इन में डांस करते लोग। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए साल का जश्न चर्चों में धूमधाम से मनाया गया। रात 11 बजे प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। जैसे ही घड़ी में 12 बजे, सभी ने एक स्वर में हैप्पी न्यू ईयर बोला। केक काटकर नए साल की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में वरिष्ठ पादरी ब्रजेश मैंसल ने मसीही समाज को प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। प्रार्थना रोहित मैसी ने करवाई। इस दौरान अनिल सी लाल, अंतिम सिंह, अभिषेक विल्सन आदि मौजूद रहे। टाउन हॉल ओल्ड सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च में पादरी डेविड जेम्स और हिमांशु मनी ने नए साल की प्रार्थना करवाई। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। सेंट पॉल चर्च में प्रार्थना विमल दयाल ने करवाई। संदेश जिब्राइल दास ने दिया। वहीं, सिटी दांग चर्च बारादरी डेनियल मसीह और राजू चरन ने प्रार्थना करवाई। सेंट एंथनी चर्च में पल्ली पुरोहित जॉन मलावलन ने प्रार्थना करवाई। पवित्र बाइबिल का पाठ किया गया। प्रभु को पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें