फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ धरना देने वालों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में सोमवार रात रहमत नगर करुला की पुलिया पर धरना देने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लोगों को उकसाकर अवैध रूप से धरना - प्रदर्शन कराने के आरोप में सर सैय्यद एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आबिद और उसकी पत्नी सलमा उर्फ नाजमा को गिरफ्तार किया है। सलमा को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने विधि विरुद्ध ढंग से बगैर अनुमति के धरना - प्रदर्शन दिया। बाकी आरोपियों की तलाश में भी पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहमत नगर करुला की पुलिया पर नौ- दस महिलाएं धरने पर बैठ गई थीं। इनके हाथों में सीएए के विरोध वाली तख्तियां और बैनर लगे थे। इन महिलाओं ने सीएए के विरोध में नारेबाजी की और तुरंत सीएए को वापस लेने की मांग की। करीब आधा घंटे तक यह महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देख महिलाएं उठकर चली गईं। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि मामले में सर सैय्यद एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आबिद पुत्र शौकत हुसैन निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, उसकी पत्नी सलमा व छह - सात अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कटघर इंस्पेक्टर ने बताया कि आबिद आम आदमी पार्टी का नेता है और 2017 में आम आदमी पार्टी से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आबिद और उसकी पत्नी सलमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला होने की वजह से सलमा को थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया गया है। वहीं कटघर की इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारी सतर्क हैं। शहर में इस प्रकार का कोई और आयोजन नहीं होने पाए इसके लिए थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह के मामलों में तुरंत कड़ी कार्रवाई करने और उच्चाधिकारियों को तत्काल बताने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें