फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंकने की कोशिश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में पुतला जलाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता सगीर सईद को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेता के खिलाफ गलशहीद थाने में धारा 6 संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। नेता को थाने से ही जमानत दे दी गई।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सगीर सईद ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध पुतला जलाने का एलान किया था। इसकी भनक लगते ही खुफिया तंत्र और पुलिस सक्रिय हो गई थी। बुधवार सुबह से ही कांग्रेस नेता सगीर सईद के संभली गेट स्थित घर के आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

बुधवार दोपहर जैसे ही कांग्रेस नेता अपने घर से बाहर निकला और उसने पुतला जलाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर सगीर सईद को गिरफ्तार कर पुतला छीन लिया। गलशहीद थाना प्रभारी अजीत रोरिया ने बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता सगीर सईद के खिलाफ धारा 6 संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विरोध में दुकानों के शटर गिराए
मुरादाबाद। पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया तो दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। नेता की गिरफ्तारी की भनक लगते ही अन्य कांग्रेसी नेता भी पहुंच गए और उन्होंने थाने के बाहर कुछ देर के लिए हंगामा किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सभी शांत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें