फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में अगवानपुर में बवाल

Thu, 31 Dec 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी की रंजिश को लेकर बुधवार को अगवानपुर धधक उठा। बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में टकराव हो गया। दोनों ओर से घंटाभर पथराव हुआ जिसमें दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। बीच बचाव की कोशिश में चौकी इंचार्ज अगवानपुर भी जख्मी हो गए। बवाल की सूचना पर एएसपी सुजाता सिंह और एसपी देहात प्रमोद कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के डेढ़ सौ लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व प्रधान हाजी फराईम और मौजूदा प्रधान के बेटे सादाब समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रधान पक्ष के तीन युवकों ने खजूरवाली मस्जिद के पास स्थित पूर्व प्रधान हाजी फराईम के घर के सामने से निकलते वक्त पूर्व प्रधान पर कोई तंज कस दिया। घर के सामने खड़े पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। तब कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। बवाल के चलते लोग घरों में दुबक गए और दुकानें बंद हो गईं। भीड़ के हाथों पिट रहे पूर्व प्रधान फराईम को बचाने की कोशिश में चौकी इंचार्ज पवन कुमार जख्मी हो गए। पुलिस ने पुलिस ने प्रधान के बेटे शादाब, सरताज और रिहान को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। जबकि फराईम व दूसरे पक्ष के इब्राहिम, फिरोज और नूरहसन को बलवे में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें