मुरादाबाद। कटघर के पीतल बस्ती में शुक्रवार रात दो युवकों ने फर्म कर्मी से मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
पीतल बस्ती निवासी विजेंद्र मोहन फर्म में काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। वह मोबाइल को कान पर लगाकर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो युवक आ गए। विजेेंद्र मोहन जैसे ही गली में पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आरोपी आ गए और मोबाइल छीन कर भाग निकले। विजेंद्र मोहन के शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। विजेेंद्र मोहन के बेटे गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।