फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम नगर में नाले में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर स्थित तिकोनिया पार्क के पास युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान राजू भारतीय (22) के रूप में कराई। वह शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। मृतक की जेब से नशे में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन मिला है। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतक राजू भारती का परिवार मझोला के खुशहालपुर में रहता है। परिवार में मां शकुंतला, एक भाई संजय और पत्नी सीमा है। भाई संजय ने बताया कि राजू की चार माह पहले ही शादी हुई थी। वह शुक्रवार दोपहर काम की तलाश में साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए कांशीराम नगर पहुंचे, तब देखा कि कांशीराम नगर में तिकोनिया पार्क के पास नाले के किनारे उसकी साइकिल खड़ी थी।
आस पड़ोस में तलाश किया तो नाले में एक व्यक्ति का हाथ दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने मृतक की पहचान राजू के रूप में की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक की जेब से नशे में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें