फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समोसा खाकर बिगड़ी व्यापारी की हालत, कारोबारी पर जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने टीडीआई सिटी निवासी कारोबारी नमन मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी नमन मित्तल ने उसके बेटे नीरज को समोसे में जहर मिलाकर खिलाया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के मोहल्ला कानून गोयान हाथी वाला मंदिर निवासी महिला माला पत्नी गजराम सैनी ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे नीरज सैनी का बर्तन का व्यापार है। महिला ने बताया कि सिविल लाइंस के टीडीआई सिटी निवासी कारोबारी नमन मित्तल बर्तनों से 31 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर नीरज का विवाद चल रहा है। नमन का कारखाना मनोकामना मंदिर के पास है। आरोप है कि नौ मई की दोपहर करीब 4.00 बजे नमन ने नीरज को कॉल कर मनोकामना मंदिर के पास रुपयों की बातचीत करने के लिए बुला लिया था। इसी दौरान नमन मित्तल चौराहे से दो समोसे लेकर आ गया। एक समोसा उसके बेटे नीरज ने खाया तो उसे चक्कर आने लगा। नीरज ने कॉल करके अपने भाई संजीव को बुला लिया था।संजीव उसे जिला अस्पताल में ले गया और भर्ती करा दिया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें