फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पिलाई...फिर पति के सामने ही महिला से की दरिंदगी; तमंचे के बल पर व्यापारी के बेटे ने की शर्मनाक करतूत

Mon, 17 Feb 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में व्यवसायी के बेटे ने मजदूर के सामने ही उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। तमंचे के बल पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
महिला से हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में व्यवसायी के बेटे ने तमंचे के बल पर मजदूर के सामने ही उसकी पत्नी को शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। मजदूर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मजदूर के घर से निकलते ही दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले अमरोहा गेट निवासी व्यवसायी के घर काम करता था। व्यवसायी का बेटा अभिनव रस्तोगी शनिवार की रात मजदूर के घर शराब लेकर आ गया। उसने पहले जमकर शराब पी। 

फिर नशे में धुत हो गया तो मजदूर को 20 हजार रुपये देकर पत्नी को पास भेजने के लिए कहा। विरोध करने पर दबंग ने तमंचा निकाला और मजदूर पर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि मजदूर को कमरे में एक तरफ खड़ा करके दबंग ने उसकी पत्नी को पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। घर से जाते समय आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। 

मजदूर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर से बाहर निकलते ही आरोपी को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। रात भर थाने में बैठने पर उसका नशा उतर गया। 

 

मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक
दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर देवर ने भाभी से दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर कटघर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 25 सितंबर 2023 को मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। परिजनों ने निकाह के दौरान 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद शादी के बाद ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। 

 

महिला ने किसी प्रकार 50 हजार रुपये पति को दिए लेकिन मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी दो दिन बाद मौत हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

 

पिता ने एक पंचायत बुलाई तो आरोपी ससुराल वाले साथ लेकर गए। पीड़िता ने बताया कि उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ दिन बाद देवर ने महिला को कमरे में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 
 
विज्ञापन

शोर मचाने पर ससुर पहुंचे। उन्होंने भी महिला से ही अभद्रता की। 30 दिसंबर 2024 को पति, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें