फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अल्लाह माफ करे, किसी ने मौत की अफवाह उड़ा दी..', कारोबारी ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए किया अनाउंस

Sun, 09 Feb 2025 08:53 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में एक कारोबारी ने अपने को जिंदा साबित करने के लिए अनूठा तरीका निकाला। रिक्शे में टेप रिकॉर्डर लगाकर गली-मोहल्लों में एलान कराया कि वह अभी जिंदा है। उसने कोई कर्ज नहीं लिया है और न उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है।
 
विज्ञापन
रिक्शे पर लाउडस्पीकर लगाकर अनाउंस कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में एक कारोबारी ने अपने को जिंदा साबित करने के लिए अनूठा तरीका निकाला। रिक्शे में टेप रिकॉर्डर लगाकर गली-मोहल्लों में एलान कराया कि वह अभी जिंदा है। उसने कोई कर्ज नहीं लिया है और न उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन


एक रिक्शे पर लाउडस्पीकर लगाकर अनाउंस कराया गया। हजरात...हजरात...हजरात एक जरूरी एलान सुनिए, अल्लाह माफ करे किसी ने मेरी मौत की अफवाह उड़ा दी है। मैं जिंदा हूं और अपने घर में सही सलामत हूं। यह भी याद रहे कि मेरे ऊपर किसी का कोई कर्जा नहीं है।' लाउडस्पीकर लगा ये रिक्शा जब शहर की गलियों में घूमा तो एलान सुनकर लोग हैरत में रह गए।

लाउडस्पीकर में बज रहे टेप रिकॉर्डर की यह बातें शहर निवासी एक कॉटन वेस्ट कारोबारी की तरफ से शहर के लोगों को बताई जा रही थी। बिजनौर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति पेशे से कॉटन वेस्ट कारोबारी हैं। उनका मिजाज थोड़ा मजाकिया है। इसके चलते लोग उनसे मजाक कर लेते हैं। उनका अपनी बात कहने का एक तरीका है कि अल्लाह माफ करे। इसी वजह से वह जहां जाते हैं लोग उन्हें अल्लाह माफ करे आ गए, कहकर चिढ़ाते हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वह जरूरी काम से एक सप्ताह के लिए दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में चले गए थे। इसी दौरान शहर के लोगों ने मजाक में ही उनकी मौत होने की अफवाह उड़ा दी। कह दिया कि उन पर कर्जा हो गया था। हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। दो दिन पहले जब वह घर वापस आए तो उन्हें अपनी मौत की अफवाह सुनने को मिली। कारोबारी ने इसका बुरा तो नहीं माना, लेकिन खुद के जिंदा होने का सुबूत देने के लिए नायाब तरीका निकाला। उन्होंने रिकार्डिंग सेंटर पर जाकर टेप रिकार्ड कराया। उन्होंने लोगों से कहा है कि अल्लाह माफ करे, वह अभी जिंदा हैं और उन पर किसी का कर्ज भी नहीं है। यह रिकार्डिंग वाला टेप बजाता हुआ रिक्शा उन्होंने शहर में घुमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें