फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक...': कारोबारी ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान, पत्नी से आखिरी बार इस बात पर भड़के थे

Sat, 21 Jun 2025 12:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

कारोबारी ने सुसाइड नोट में लिखा 'नीरा मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है, अपना और गब्बू का ध्यान रखना। परेशान मत होना, अगर मैं रहता तो सबकुछ खत्म हो जाता। मैं अपनी जेब में पेपर रखकर मर रहा हूं, ताकि पुलिस परेशान न करे'।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरा (पत्नी) मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है, सुसाइड नोट में लिखकर आरओ प्लांट के संचालक ने जान दे दी। सिविल लाइंस के काजीपुरा स्थित पानी के प्लांट में शुक्रवार शाम बिजली के तार के सहारे उनका शव पाइप से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल। इस दौरान उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले 35 वर्षीय वरुण चौहान बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के कजमपुर शेरपुर निवासी थे। सिविल लाइंस के काजीपुरा में उनका आरओ प्लांट है। इस प्लांट से शहर के अलग-अलग मोहल्लों, कॉलोनी, फैक्टरी में पानी सप्लाई किया जाता है। उनके परिवार में पत्नी नीरा चौहान और 10 वर्षीय एक बेटा समर प्रताप और मां है। वह रोजाना सुबह गांव से आते और शाम को वापस चले जाते थे। 

शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्लांट के टीनशेड में पाइप से बिजली के तार के सहारे उसका शव लटका हुआ था। पड़ोस में प्लाटिंग का काम करने वाले नदीम ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी नीरा अपने भाई अमित के साथ मौके पर पहुंच गई।

पत्नी से इस बात पर आखिरी बातचीत में भड़क गए थे वरुण
अमित ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने की वजह से वरुण तीन दिन पहले ही पत्नी और बेटे को अमरोहा स्थित अपनी ससुराल बड़हरा गांव छोड़कर गए थे। पत्नी ने मायके से शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे वरुण को फोन किया था। उनकी तबीयत के साथ खाना खा लेने की बात पूछी थी। इससे वरुण भड़क गए और बोले तुमको खाने की पड़ी रहती है। 

इतना कहकर फोन काट दिया। वरुण परेशान थे। उनसे बात नहीं हो पा रही थीं। इसके बाद उनका फोन नहीं लगा। काफी देर के बाद प्लांट में पानी की सप्लाई करने वाले नौकर ने कॉल करके पत्नी को घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है।

वरुण ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
नीरा मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है, अपना और गब्बू का ध्यान रखना। परेशान मत होना, अगर मैं रहता तो सबकुछ खत्म हो जाता। मैं अपनी जेब में पेपर रखकर मर रहा हूं, ताकि पुलिस परेशान न करे, मम्मी और गब्बू का ध्यान रखना।
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम में लाखों गंवाए
पुलिस का कहना है कि वरुण के साले अमित और अन्य परिजनों से बात की गई है। तब पता चला कि वरुण ने आनलाइन गेम खेलकर रुपये हार गए थे। इससे उन पर कर्ज हो गया था। अमित का कहना है कि करीब एक साल पहले ऑनलाइन गेम खेला था। जिसमें उन्हें नुकसान हुआ था लेकिन अब उन्होंने जमीन बेचकर सब ठीक कर लिया था। अमित का कहना है कि अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया।

संबंधित वीडियो- 


यह भी पढ़ें- सोनम-मुस्कान की राह पर एक और बीवी: 'छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या', रंगेहाथ पकड़ी गई तो दी धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें