फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कारोबारी से 2.61 करोड़ की धोखाधड़ी, रकम मांगने पर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गांधी नगर निवासी कारोबारी अर्पित अग्रवाल से 2.61 करोड़ रुपये का माल लेकर हरियाणा के पलवल निवासी यतेंद्र यादव ने भुगतान नहीं किया। रकम मांगने पर आरोपी ने पीड़ित पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कारोबारी अर्पित अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैसर्स इनोवेशन नाम से उनकी मिलन विहार में फर्म है। वह होलसेल में जूतों की सप्लाई का कारोबार करते हैं। कारोबारी ने बताया कि 2019 तक उनके पास एडिडास की डिस्ट्रीब्यूटरशिप थी। 2017 में उनकी जान पहचान हरियाणा के पलवल निवासी यतेंद्र यादव से हुई। उसने अपनी फर्म से जूतों का ऑर्डर दिया था। जिसमें उसने विश्वास दिलाया कि वह 60 से 90 दिन में आरटीजीएस के जरिए भुगतान कर देगा। आरोपी ने दो करोड़ 61 लाख 84 हजार 365 रुपये का ऑर्डर दिया। जिसकी सप्लाई कारोबारी द्वारा कर दी गई थी। लेकिन यतेंद्र ने भुगतान नहीं किया। बार-बार मांगने पर रकम वापस नहीं की। फरवरी 2022 में जब कारोबारी ने नाराजगी जताई तो आरोपी ने उन्हें भुगतान देने के लिए अपने घर बुला लिया। तब आरोपी ने 1.42 करोड़ और 1.19 करोड़ के दो चेक दे दिए। पीड़ित ने दोनों चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आरोपी से की। आरोप है कि 14 अगस्त 2024 की शाम अर्पित कटघर क्षेत्र में अपने दफ्तर जा रहे थे कि रोडवेज बस अड्डे के पास आरोपी यतेंद्र और उसके साथी आ गए। उन्होंने कारोबारी को कार में खींच लिया। आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की। जिसमें वह बाल-बाल गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें