फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रांतीय संघ के आह्वान पर दि मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन ने शनिवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू अपील के न्यायालय का कार्य बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि बिना नोटिस तामील के अपीलों का निस्तारण किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

दि मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को राज्य कर के संयुक्त आयुक्त महातम सिंह को ज्ञापन सौंपा। निर्णय लिया गया कि टैक्स बार की दोनों एसोसिएशन प्रांतीय संघ की अग्रिम सूचना तक एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू अपील के न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रखेगी। बताया कि अपर प्रमुख सचिव राज्य कर ने अपीलों के निस्तारण के लिए निर्देश जारी किए है। जिसका प्रांतीय संघ एक सप्ताह से विरोध कर रहा है। इसी सिलसिले में प्रांतीय संघ का प्रतिनिधिमंडल अपर प्रमुख सचिव राज्य कर से मुलाकात करके प्रांतीय संघ का विरोध दर्ज कराया। बताया कि बिना नोटिस तामील के अपीलों का निस्तारण किया जा रहा है। यह विधि संगत नहीं है। इस मामले में अपर प्रमुख सचिव एम देशराज ने कहा कि अपील के निस्तारण से पूर्व नोटिस फर्म के स्वामी साझेदारी एवं निर्देशक पर तामील कराया जाना चाहिए। इस दौरान उपदेश चंद्र अग्रवाल, अमर शर्मा, राकेश जौहरी, सुनील कुमार वर्मा, नसीम नवाब, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें