पंडित नगला बाईपास पर रमेश सैनी के घर में घुसी रोडवेज की बस
- फोटो : अमर उजाला
पंडित नगला बाईपास पर मंगलवार सुबह ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर किसान के घर में घुस गई थी। जिसमें किसान की मौत हो गई थी। जबकि गनीमत रही कि उस वक्त मंदिर में कोई अन्य पूजा नहीं कर रहा था। वरना कई और जानें भी जा सकती थीं।
मंगलवार सुबह पीतल नगरी डिपो की बस सवारियां लेकर संभल जा रही थी। बताया जा रहा कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी। पंडित नगला बाईपास पर रेलवे क्रासिंग के पास चालक ने एक ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास किया। चालक ने बस ट्रक से आगे निकाल दी थी।
इसी बीच एक व्यक्ति सामने से आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक का स्टेयरिंग से संतुलन खो गया। जिस कारण बस किसान रमेश सैनी के मकान में घुस गई। मंदिर से पूजा करने निकल रहे किसान ने बस को अपनी चपेट में ले लिया था।
पड़ोसी जय प्रकाश ने बताया है कि मंदिर में मोहल्ले के अन्य लोग भी पूजा करते हैं। गनीमत रही कि उस वक्त मंदिर में कोई अन्य पूजा नहीं कर रहा था। वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर उसे चौकी पर खड़ा करा दिया है। जबकि चालक की तलाश की जा रही है।