फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टार्ट होते ही रोने लगा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा की रोडवेज बस के परिचालक कानपुर निवासी दीपक सिंह एवं बुलंदशहर निवासी चालक विकल भाटी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बस में 18 सवारियां बैठाकर मुरादाबाद जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

परिचालक ने बताया कि वह बस के बराबर में खड़े होकर सवारियों के लिए आवाज लगा रहे थे। चालक अपनी सीट पर बैठे थे। चालक ने बस स्टार्ट की तो परिचालक भी बस में चढ़ गया। दीपक के मुताबिक, उसने देखा कि उनकी सीट पर एक पांच साल का बच्चा बैठा रो रहा है। उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल और दूसरे हाथ में एक कागज की पर्ची थी जो शायद उसने जेब से निकाली थी। बच्चे के रोते ही ड्राइवर ने बस रोक दी। वह भी बच्चे के पास आ गया। आस पड़ोस की सीटों पर बैठे यात्रियों से उन्होंने बच्चे के बारे में पूछा कि किसका बच्चा है। एक यात्री ने बताया कि इस बच्चे को बैठाकर एक व्यक्ति अभी कुछ सामान खरीदने गया है। उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। चालक विकल ने बताया कि उन्होंने बच्चे के हाथ से पर्ची ले और उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल की। पहले नंबर पर कॉल करने पर बच्चे के पिता ने कॉल रिसीव की। चालक ने गौरव से कहा, भाई आप कहां चले गए आपकी वजह से बस लेट हो रही है। तब गौरव ने कहा कि मैं तो मुरादाबाद से बोल रहा हूं। आप किस बच्चे की बात कर रहे हैं। हमारी बस में एक बच्चा बैठा है। ये बच्चा आपका है। मेरा बच्चा कल अगवा कर लिया गया था। उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। तब चालक ने वीडियो कॉलिंग की। गौरव ने अपने बेटे को पहचान लिया। इसके बाद चालक और परिचालक ने बच्चे को वहीं महाराजपुर पुलिस चौकी में दे दिया था। बस मुरादाबाद पहुंची तो पाकबड़ा थाने में चालक और परिचालक से पूछताछ की गई।
रकम मिलते ही बच्चे को बस में बैठा देंगे
मुरादाबाद। बच्चे को बस में बैठाने से कुछ देर पहले ही आरोपी ने उसके पिता गौरव को कॉल की थी। कहा था कि रकम मिलते ही बच्चे को बस में बैठा देंगे। उसे बस अड्डे से ले लेना। शुक्रवार देर रात तक आरोपी ने तीन बार कॉल की थी। वह हर बार इंटरनेट कॉल कर रहा था। जिसकी वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। शनिवार सुबह सात बजे फिर से आरोपी ने कॉल कर रकम मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें