कुंदरकी क्षेत्र के गांव चित्तूपुर निवासी इफ्तेखार अली अपनी मां को बाइक से लेकर कुंदरकी जा रहा था। पंडिया मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौका पाकर चालक बस से कूदकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
सिर में गंभीर चोट आने पर महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं, बस सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।