फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दो दिन और बंद रहेंगे सराफा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्राफा कमेटी अध्यक्ष और नगर विधायक रितेश गुप्ता ने लॉक डाउन के बाद सोमवार और मंगलवार को भी सराफा बाजार बंद करने का निर्णय लिया है, जिस पर सभी कारोबारियों ने सहमति जता दी है।
विज्ञापन

याद रहे कि कमेटी अध्यक्ष और कारोबारियों ने पिछले सप्ताह रविवार की बंदी के बाद सोमवार और मंगलवार को दुकानें बंद रखीं थी। कोरोना संक्रमण की बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए शासन ने इस बार सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया है। यहां के सर्राफा कारोबारियों की सहमति पर मंडी चौक, गंज सराफा कमेटी मुरादाबाद व कटघर, लाइन पार, हरथला, डबल फाटक के सथी कारोबारियों ने ऑन लाइन बैठक में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 26 और 27 अप्रैल को भी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। सराफा कारोबारियों की इस पहल की सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें