सरकारी जमीन पर हुए दूसरे कब्जों पर भी होगी कार्रवाई
नायब तहसीलदार ने बताया कि चारागाह की इसी भूमि पर कुछ ग्रामीणों के भी कब्जे सामने आए हैं। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण मौके पर पानी भर गया था। इस वजह से अन्य कब्जों की पैमाइश नहीं हो सकी। पानी कम होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ ग्रामीण सरकारी भूमि पर खेती कर रहे हैं। इन कब्जों को भी हटाया जाना है।
सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर भी चलेगा बुलडोजर
नखासा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर देव गांव में सरकारी जमीन पर मदरसे का निर्माण किया गया है। इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश जारी किया जा चुका है। अब तहसीलदार ने इस मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया है। प्रशासन द्वारा यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई मंगलवार से शुरू की जाएगी।