फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे फाटक पर शनिवार रात ट्रेन से टकराकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। गेट मैन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजन राज मिस्त्री की घटना को हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। वे हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासीअशोक (40) पुत्र राजपाल राज मिस्त्री का काम करता था। शनिवार रात अशोक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव गांव से लगी रेलवे क्त्रससिंग की पटरियों में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात 10 बजे करीब काजीपुरा रेलवे फाटक के गेटमैन सतीश ने सूचना देकर बताया कि फाटक से करीब 20 मीटर पश्चिमी दिशा में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है। अगवानपुर चौकी प्रभारी मृदुल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की तलाशी में मृतक की जेब से एक डायरी मिली। इसमें मृतक के परिवार का मोबाइल नंबर लिखा था।पुलिस ने फोन कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। राजमिस्त्री की दो बेटियां अंशिका और मानवी हैं। उसकी पत्नी निर्देश की दो माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें