फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर हाईवे बाईपास पर रविवार की सुबह डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक बुलंदशहर से आ रहे थे। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस डीसीएम चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को बुलंदशहर जिले के नारायणपुर डिबाई निवासी राजकुमार सिंह (21) अपने साथ दो अन्य साथी नीरज सिंह (30) और जितेंद्र सिंह (21) के साथ एक ही बाइक से रुद्रपुर जा रहा था। नीरज और जितेंद्र आपस में सगे भाई हैं। तीनों को रुद्रपुर जाकर पर्दे लगाने का काम करना था। रविवार की सुबह सात बजे रामपुर हाईवे बाईपास पर मोटरसाइकिल को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे में राजकुमार पुत्र हरी सिंह और चौडारा छतारी निवासी नीरज पुत्र बनी सिंह की मौत हो गई। जितेंद्र सिंह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल जितेंद्र सिंह का जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया। जितेंद्र के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना था कि हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें