फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर बीटेक छात्रा ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सोनकपुर थानाक्षेत्र में 26 अगस्त की सुबह बीटेक छात्रा ने ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव से तंग आकर आत्महत्या की थी। इस मामले में छात्रा के पिता ने सोनकपुर थाने में दूसरे समुदाय की महिला समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने सोनकपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी पाकबड़ा स्थित निजी यूनिवर्सिटी में बीटेक की छात्रा थी। बताया कि उसकी बेटी ने एआई के कोर्स के लिए 22 जून 2026 को नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था। वह अपनी मौसी के घर रह कर कोचिंग कर रही थी लेकिन वहां से इंस्टीट्यूट दूर होने के कारण उसने इंस्टीट्यूट के पास ही पीजी में कमरा ले लिया था। एक दिन छात्रा के पिता अपनी छोटी बहन के साथ बेटी से मिलने उसके कमरे पर पहुंचे तो पता चला कि वहां उनकी बेटी नहीं रहती है। उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि इस कमरे में दूसरे संप्रदाय की लड़की और लड़के रहते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी बेटी का फोटो दिखाकर पूछा तब पता चला कि छात्रा कमरे में रहती है। इस कमरे में संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मिलक सिरसी निवासी उवैश और फरहत जहां रहती हैं। पांच अगस्त 2026 को छात्रा घर आने के बाद कहीं चली गई थी। छात्रा कहीं नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। उवैश अपने चाचा यामीन, दोस्त फैज के साथ उसकी बेटी को थाने ले आया और उसके सुपुर्द कर दिया। घर आने पर छात्रा ने बताया कि हॉस्टल में आरोपी उवैश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया है। जिससे तंग आकर छात्रा ने 26 अगस्त 2026 को अपने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार फरहत जहां, उवैश, यामीन और फैज के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें