फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बसपा के एलान से दावेदारों के लिए खुले विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी उतारने के एलान से टिकट के दावेदारों के बीच सियासी हलचल मच गई है। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में अब सपा और भाजपा के दावेदारों ने इसे विकल्प के रूप में मानते हुए बसपा नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं बसपा से टिकट के लिए पांच से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं।

जियाउर्रहमान बर्क के विधायक से सांसद बनने पर कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव में हाथ आजमाने के लिए भाजपा और सपा से टिकट की दावेदारी की जा रही है। भाजपा और सपा से टिकट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या बीस के पार पहुंच चुकी है। दोनों दलों के चुनाव लड़ने की तैयारियों के बीच कुंदरकी सीट पर दो बार जीत दर्ज करने वाली बसपा ने भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा ने जिले की सियासी हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर पिछला चुनाव पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने लड़ा था। सपा से टिकट कटने के बाद वह बसपा में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव में दोबारा सपा में शामिल हो गए। वह सपा से टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। सपा से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वह दोबारा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। सपा और भाजपा के ऐसे कुछ और भी नेता हैं, जो बसपा को विकल्प के रूप देख रहे हैं। भाजपा और सपा से टिकट की दावेदारी करने वाले नेता अभी से बसपा नेताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

दूसरे दलों नेता बसपा के संपर्क में : सुनील

- बसपा जिलाध्यक्ष सुनील आजाद कहना है कि कुंदरकी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए दूसरे दलों के नेता पार्टी के संपर्क में हैं। इसमें पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद इन नेताओं के नाम सामने आ जाएंगे। फिलहाल संगठन स्तर पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

कुंदरकी सीट रालोद और अपना दल के खाते में जाने की भी चर्चाएं

- उपचुनाव में कुंदरकी विधानसभा सीट भाजपा गठबंधन के साथी रालोद और अपना दल के खाते में भी जा सकती है। सियासी गलियारों में इसकी तेजी से चर्चाएं हो रही हैं। जिसे लेकर रालोद और अपना दल के नेता भी टिकट के लिए अपने-अपने दलों में सक्रिय हो गए हैं। इसमें मुस्लिम नेताओं के नाम सबसे आगे है।

आजाद समाज पार्टी भी आजमा सकती है हाथ

- लोकसभा चुनाव में सुरक्षित सीट नगीना से जीत दर्ज करने पर उत्साहित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भी कुंदरकी उपचुनाव में हाथ आजमा सकती है। इसके लिए पार्टी नेता सक्रिय गए हैं। कुछ मुस्लिम नेता पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर के संपर्क में हैं।

- उपचुनाव जीतने के लिए बूथ कमेटियों के साथ बैठक की जा रही है। तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। कुंदरकी उपचुनाव के लिए 20 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। प्रत्याशी के नाम की घोषणा हाईकमान के स्तर से होनी है। - आकाश पाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा

- कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जिले स्तर पर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पदाधिकारियोंं को जिम्मेदारियां भी तय की जा रही हैं। जिले पर 20 से अधिक नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। कुछ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में आवेदन किया है। - जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन


भाजपा के दावेदार : रामवीर सिंह, कमल प्रजापति, अशोक प्रजापति, मनीष सिंह, महेंद्र प्रजापति, रमन भूषण, अभिषेक सिंह, जहीर अहमद, डॉ. राकेश चौहान।

सपा के दावेदार : पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, पूर्व विधायक लाखन सिंह सैनी, शाने अली शानू, अनीस चौधरी, शानू लंबरदार, बीके सैनी, मोहम्मद तौहीर, राबुल पाशा, मोहम्मद रफी, मुमताज अली पाशा, मुंसाद पाशा, मोहम्मद नावेद।

बसपा के दावेदार : बब्बू नंबरदार, वसीम, अनीस चौधरी, मेराज चौधरी, सत्यपाल कश्यप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें