फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने आजम खान के लिए मांगा वोट, बोली- राफेल के कारण सत्ता से जाएगी भाजपा

Sat, 20 Apr 2019 03:08 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के रामपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को आजम खां के समर्थन में रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन जीत तो महागठबंधन की ही होगी। गौरतलब है कि रामपुर से आजम खान सपा से उम्मीदवार है, जहां उनके सामने भाजपा से जया प्रदा हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कितना भी जोर लगा ले, लेकिन वह सत्ता में नहीं आ पाएगी। बोफोर्स के कारण कांग्रेस की सत्ता गई थी और अब राफेल के कारण भाजपा की सत्ता जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को सत्ता से जाने के चौकीदारी की नौटकी नहीं बचा पाएगी। 

मायावती ने कहा कि यहां की जनता आजम खान को जीता कर भाजपा और आरएसएस को मुहतोड़ जवाब। इस सीट से आजम की ऐतिहासिक जीत होगी। वहीं, मुरादाबाद से एसटी हसन और सम्भल से बर्क भी भारी मतों से जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें