फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ की रैली के लिए बसपा ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ में नौ अक्तूबर को आयोजित रैली के लिए बसपा के नेता गांव-गांव बैठक कर कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहे हैं। योजना के तहत कार्यकर्ता आठ अक्तूबर की सुबह जिले से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सिरसवा गौंड़ स्थित एक बैंक्वेट हाल में बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट ने बैठक की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता आठ अक्तूबर की सुबह अपने निजी चार पहिया वाहन से रवाना होंगे। 9 अक्तूबर को बहुजन समाज पार्टी, डीएस-4, बामसेफ के संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती लखनऊ में कार्यकर्ताओं के बीच सुबह आठ बजे अपनी बात रखेंगी। रैली की तैयारी के लिए पार्टी ने मुरादाबाद देहात विधानसभा में भी एक बैठक की। इस बीच जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को लखनऊ जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में जिला प्रभारी सुनील आजाद, चंद्रपाल सैनी और ऋषिपाल सिंह ने कहा कि रैली की तैयारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मान सिंह ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, करतार सिंह, राधेश्याम पाल, रविन्द्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें