फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का सिर काटकर लाने पर 50 लाख देंगे बसपा नेता विजय यादव, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं

Tue, 22 Jan 2019 02:49 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
साधना सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति अपशब्द कहने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सार्वजनिक रूप से 48 घंटे के भीतर माफी मांगें। अन्यथा वह विधायक का सिर कलम कर लाने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देंगे।

विज्ञापन




सोमवार को अपने ठाकुरद्वारा स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोनों नेताओं का अपमान करेगा तो उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती हमेशा दलित और शोषितों और महिलाओं के हकों के लिए संघर्ष करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की अशोभनीय टिप्पणी से गहरा दुख पहुंचा है। शासन-प्रशासन को भाजपा विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। इनामी राशि जुटाने के लिए वह अपने समर्थकों और जनता से चंदा करेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक का कहना है कि सपा-बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा कार्यकर्ता बौखला गए हैं। लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित मानकर वे गलत और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के खिलाफ जरूरत पड़ने पर वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें