फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता का वीडियो वायरल, मंच से कहा- भाजपाईयों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे

Wed, 16 Jan 2019 07:33 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विजय यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
प्रदेश में सपा- बसपा के एक होते ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कई जगह मंगलवार को मायावती का जन्मदिन एक साथ मनाया। मुरादाबाद में इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता विजय यादव ने भाजपा को मंच से धमकी भी दे डाली।
विज्ञापन

 


विजय यादव ने मंच से कहा कि "इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गई।"
विज्ञापन



मायावती के जन्मदिन का केक लुटा, चलीं कुर्सियां-मारपीट
बहुजन समाज पार्टी अमरोहा जिला यूनिट की ओर से कैलसा बाइपास रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्टी सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन कार्यक्रम में केक कटने के साथ ही लूट मच गई। जमकर हंगामा हुआ। आपाधापी और छीना झपटी में केट का आधा हिस्सा नीचे जमीन पर गिर गया। कार्यकर्ताओं में केक लूटने के लिए भगदड़ मची रही।
विज्ञापन


जमीन पर गिरा केक लूटकर ले गए। जिसके हाथ में जितना आया, लेकर खिसक लिया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी के सुगबुगाहट के विरोध में कुछ युवाओं ने जमकर हंगामा किया। कई बार हालात बिगड़ने से बचे। आक्रोशित समर्थकों के बीच कुर्सियां चलीं और तोड़ी गईं। देखते ही देखते भीड़ के बीच मारपीट हो गई। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें