फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दलित-मुस्लिम गठजोड़ के सहारे चुनावी दाैड़ में बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उपचुनाव में लड़ने के ऐलान में देरी करने वाली बसपा ने कुंदरकी सीट पर प्रत्याशी उतारने में तेजी दिखाई है। एक बार फिर दलित-मुस्लिम गठजोड़ के सहारे बसपा चुनावी दाैड़ में उतरी है। कुंदरकी उपचुनाव में संभल के रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा पर हाथी के महावत होंगे। इस गठजोड़ से कुंदरकी सीट पर बसपा को दो बार जीत मिल चुकी है। बसपा की यह रणनीति सपा का खेल बिगाड़ सकती है। सपा के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है।
विज्ञापन


जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद खाली हुई कुंदरकी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान होगा। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कुंदरकी सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है। इस सीट प्रत्याशी का चार बार जीत मिल चुकी है। जबकि बसपा उम्मीदवार ने दो बार जीत दर्ज की है। बसपा काे आखिरी बार 2007 में जीत मिली थी। जबकि इस सीट पर सिर्फ एक बार 1993 में कमल खिला है। शुक्रवार को बसपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने रफउल्ला उर्फ छिद्दा पर दांव लगाकर फिर से दलित-मुस्लिम गठजोड़ को साधने की कोशिश की है। इसी जातिगत समीकरण के सहारे में बसपा ने 2007 और 1996 में सपा के वर्चस्व को तोड़ा था। यही नहीं 2009 के लोकसभा चुनाव में संभल से डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क को उतारकर बसपा ने जीत दर्ज की थी। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कुंदरकी सीट पर बसपा प्रत्याशी साैलत को अली को 31400 वोट मिले थे। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार रहे हाजी रिजवान को 42 हजार से अधिक मत मिले थे। दूसरी ओर छिद्दा के सहारे बसपा सपा के परंपरागत वोट बैंक में भी सेंध लगा सकती है। फिलहाल अब सबकी नजरें सपा और भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी है।



दलित-मुस्लिम समीकरण से मिले थे डेढ़ लाख से अधिक वोट

- वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा में गठबंधन था। संभल लोकसभा सीट सपा के खाते थी। यहां से सपा ने डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क पर उम्मीदवार बनाया था। दलित-मुस्लिम समीकरण काम आया। कुंदरकी विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. बर्क को डेढ़ लाख से अधिक वोट मिले। जो उनकी जीत में निर्याणक साबित हुआ था।
विज्ञापन


-

बसपा के जीत में अकबर हुसैन रहे महावत

- कुंदरकी सीट पर बसपा को दो बार जीत का जश्न मनाने का माैका मिला है। दोनों बसपा की जीत में अकबर हुसैन महावत बने। 2007 में बसपा उम्मीदवार अकबर हुसैन को 50 हजार से अधिक मत पाकर विजयी हुए थे। वहीं 1996 अकबर हुसैन को 51 हजार से अधिक वोट मिले थे। इन दोनों चुनावों में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


-

पांच चुनावों में कुंदरकी विधानसभा सीट पर बसपा की स्थिति

वर्ष

चुनाव


बसपा प्रत्याशी


मिले वोट



2024

लोकसभा
साैलत अली


31400

2022

विधानसभा

हाजी रिजवान


42742

2019

लोकसभा







2017

विधानसभा

अकबर हुसैन


36071

2012

विधानसभा

मोहम्मद जुबैर

31242

नोट : 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा में गठबंधन था। संभल लोकसभा सीट सपा के खाते में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें