फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाः जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव से दूरी या मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुए जोड़ तोड़ के बीच भाजपा से डॉ. शैफाली सिंह और सपा से अमरीन जहां चुनाव मैदान में हैं। लेकिन पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 12 सीट जीतने वाली बसपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं जोड़तोड़ के खेल में बसपा समर्थित सदस्यों के दूसरे खेमे में जाने की भी खूब चर्चाएं हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव से बसपा की दूरी उसकी रणनीति का हिस्सा है या मजबूरी, ये सवाल है। फिलहाल सबकी नजरें तीन जुलाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचातय चुनाव में प्रमुख राजनीति दलों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थित उम्मीदवार उतारे थे। अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी थी, ताकि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया जा सके। लेकिन चुनाव परिणाम सामने आया तो सबसे अधिक 12 सीटें बसपा के खाते में आईं। सपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही। सपा को 11 और भाजपा 10 समर्थित उम्मीदवार चुनाव में विजयी रहे।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने डा. शैफाली सिंह और सपा ने अमरीन जहां को अपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन अभी तक बसपा का उम्मीदवार सामने नहीं आया है। पार्टी हाईकमान की ओर से भी अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कोई फरमान नहीं आया है। दूसरी ओर कुर्सी के लिए सदस्यों का समर्थन हासिल करने को जोड़तोड़ चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा और सपा की नजर बसपा समर्थित सदस्यों पर है। सियासी गलियारे में चर्चा यहां तक है कि बसपा समर्थित सदस्य दूसरे खेमे में चले गए हैं। ऐसे में बसपा चुनाव से दूरी बनाकर अपनी साख बनाए रखना चाहती है, जो सियासी हालात को देखते हुए पार्टी की मजबूरी भी दिखती है।
----
वर्जन
- शनिवार को पार्टी के कुछ नेता मुरादाबाद आ रहे हैं, जिनसे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा होगी। इसके बाद पार्टी आगे का निर्णय लेगी। -वेद प्रकाश, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन

----------
ये दलों की स्थिति
दल जिपंस की संख्या
बसपा समर्थित- 12
सपा समर्थित- 11
भाजपा समर्थित- 10
निर्दलीय- 04
एआईएमआईएम- 01
आप- 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें