फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फुरकान के भाई और 30-40 समर्थकों पर एफआईआर, शराब पार्टी का वीडियो वायरल

Tue, 20 Oct 2020 11:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमरोहा के नौगांवा सादात विधानसभा के उप चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए बसपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर शराब पार्टी का आयोजन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।  
विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद बसपा प्रत्याशी फुरकान के भाई और 30-40 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  कर ली गई है।  पुलिस कार्रवाई के बाद सभी दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थकों में हड़कंप मचा है।

रविवार की रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक नीली टोपी धारी भीड़ को शराब परोस रहा था। पहले तो शराब पार्टी का यह वीडियो किसी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का बताया गया। शराब परोसने का वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन  हरकत में आया। 
विज्ञापन


एसडीएम नौगांवा सादात इंद्रनंदन सिंह और पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद यह वीडियो बसपा प्रत्याशी फुरकान अहमद के चुनाव कार्यालय/आवास का निकला। 
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम के आदेश पर एसआई सत्यदेव सिंह के तहरीर पर बसपा प्रत्याशी फुरकान के भाई तुरबत अहमद और उनके 30-40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब पिलाने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। 

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के भाई और 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।प्रत्याशी फुरकान अहमद से वीडियो का कोई लेना देना नहीं है। मामला कुछ नहीं है। गलत तरीके से फंसाया गया है। वीडियो कहां की है इसकी जांच होनी चाहिए। सोमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें