फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो विद्यालय के कर्मियों का वेतन बीएसए ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित कुमार ने शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर बीएसए ने दो विद्यालय के कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बीएसए ने सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर दोस्त द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर दोस्त प्रथम एवं द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय जटपुरा का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में बीएसए ने शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, डीबीटी का कार्य शत प्रतिशत पूरा कराने, यू डायस का कार्य समय से पूरा करने, परिवार सर्वेक्षण का कार्य करने और विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था उत्तम करने, विद्यालयों को निपुण बनाने की हिदायत दी। कुछ स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। जांच के दौरान कंपोजिट विद्यालय लोधीपुर पट्टी, उत्त प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर प्रथम में छात्र कम मिले। साथ ही बच्चों की पढ़ाई की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। दो अन्य विद्यालयों में विभागीय कर्मियों के नहीं मिलने और सफाई सही नहीं मिलने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें