फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहनोई ने युवती से दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो

Fri, 06 Feb 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में युवती से उसके बहनोई ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसका सहयोग करने वाली उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र में उसका फुफेरा बहनोई रहता है। 24 फरवरी 2025 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी बहनोई आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें