फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: जीजा की हत्या में साला गिरफ्तार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 29 Jun 2019 07:30 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो धमोरा(रामपुर)
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुरादाबाद के शहजादनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में आए युवक को जंगल मे ले जाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी भारत मजदूरी करता था। 21 जून को भारत अपनी ससुराल की ओर से गांव में किसी शादी समारोह में शरीक होने गया था। इस दौरान गांव में ही रहने वाला पप्पू और उसके दो साथी जानकी और मंगली उसको रात के समय जंगल मे बुलाकर ले गए थे। जहां चारो ने शराब पी थी।

विज्ञापन


उसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जहां तीनों ने भारत को जमकर पीट दिया था। उसके बाद तमंचे से गोली मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को मृतक के साले जगदीश का भी मौके पर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जगदीश का नाम बढ़ाते हुए उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने शंकरपुर चौराहे से उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शहजादनगर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि जगदीश का नाम भी विवेचना के दौरान सामने आया था जिस समय गोली चली थी। उस समय मृतक का साला मौजूद था। यह लोग वहां पर बैठे थे। इस दौरान वहां पर रखे तमंचे को जगदीश देख रहा था। अचानक से गोली चल जाने के बाद वह घबरा गया था। मौका पाकर वहां से फरार हो गया था। हत्या के मुकदमे को गैर इरातन हत्या में दर्ज कर लिया गया है। निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है।

विवेचना के दौरान सामने आया कि जगदीश से ही चली थी गोली

भारत की हत्या के मामले में पुलिस को विवेचना के दौरान यह पता चला कि जब भारत के गोली  लगी थी। उस समय मृतक का साला जगदीश भी मौजूद था। जिसने सबके साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उसके हाथ से ही गोली चल गई थी, जो सीधे भारत के जाकर लग गयी थी।

पुलिस के मुताबिक भारत ने बताया था कि उसको पता नही था इस तमंचे में गोली है। वो सिर्फ उसको देख रहा था इसी दौरान गोली चल गई थी। गोली लगने के बाद वो भारत को चारपाई पर डालकर इलाज के लिए ले जा रहे थे जहां उसने दम तोड़ दिया था। डर की वजह से वे बाग में छोड़कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें