फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे सुरेश और सुमन: प्रसाद चढ़ाने मंदिर जा रहे बाइक सवार देवर भाभी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 01 Jan 2023 09:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

परिजनों ने बताया कि दोनों देवर-भाभी बाइक पर सवार होकर बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर गंगपुर के प्राचीन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे तभी कुंदरकी बाईपास पर हादसा हुआ। 
विज्ञापन
देवर-भाभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष 2023 के पहले दिन कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कुंदरकी बाईपास के समीप ग्राम जैतपुर पट्टी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार सुरेश कुमार (40) पुत्र बनवारी निवासी पटेल नगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर और उसकी रिश्ते की भाभी सुमन (37) पत्नी जुगल किशोर निवासी मोहल्ला लालबाग निकट काली का मंदिर थाना मुगलपुरा मुरादाबाद की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन

सुरेश कुमार (40) पुत्र बनवारी निवासी पटेल नगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर और उसकी रिश्ते की भाभी सुमन (37) पत्नी जुगल किशोर निवासी मोहल्ला लालबाग निकट काली का मंदिर थाना मुगलपुरा मुरादाबाद रविवार को नए वर्ष के उपलक्ष्य में बाइक से मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। 

ग्राम जैतपुर पट्टी के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी कुंदरकी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने सुरेश को जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान सुमन ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि दोनों देवर-भाभी बाइक पर सवार होकर बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर गंगपुर के प्राचीन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे तभी कुंदरकी बाईपास पर हादसा हुआ। 

थानाध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिए गए है। साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के सिरों में गंभीर चोटें आने पर गई जान
सड़क हादसे मे जान गंवाने वाले सुरेश कुमार और सुमन के सिरों में गंभीर चोटें आईं जिस कारण उनकी जान नहीं बच सकी। हांलाकि बाइक चला रहे सुरेश कुमार के पास हेलमेट भी मिला है लेकिन पुलिस ने संभावना जताई है कि बाइक चालक हेलमेट सिर पर पहनने की बजाए हाथ में रखा होगा जिससे उनके सिरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ठंड और कोहरा बना हादसे की वजह
नववर्ष 2023 को पहला दिन पूरी तरह से कोहरे से ढंका रहा। शीत लहर का असर भी बढ़ गया है। माना जा रहा है कि बाइक चलाते समय कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा होने की वजह से सड़क हादसा हुआ है। इसके अलावा कई ओर सड़क हादसे में भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें