फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान का शटर लगाने के विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में गांगन तिराहा मंदिर के पास दुकान में शटर लगाने के विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। छोटे भाई ने अपने साथी बुला लिए और बड़े भाई के परिवार को पीटा। विरोध करने पर आरोपी ने बड़े भाई पर पर चाकू से हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गांगन तिराहा स्थित बड़े मंदिर के पास रहने वाले चंद्रपाल के बेटे अभिषेक ने बताया कि चाचा चंद्रभान ने दुकान में शटर लगा लिया था। इस बात को लेकर चाचा और पापा में विवाद हो गया था। आरोप है कि चंद्रभान ने मंगलवार रात 15-20 लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने चंद्रपाल और उसके परिवार के साथ मारपीट की। चंद्रपाल ने विरोध किया तो चंद्रभान ने उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। बेटे ने घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक मझोला केके वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें