फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर और उसके साथी ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाने में एक महिला ने अपने देवर और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म में केस दर्ज कराया है। कटघर क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि एक मई की रात आठ बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी उसका देवर गलशहीद क्षेत्र के लंगड़े की पुलिया निवासी शाहिद के साथ घर में घुस आया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें