रसोई में सब्जी समय प्रेशर कुकर फटने से भाई-बहन झुलस गए। धमाके की आवाज से घर में हड़कंप मंच गया। झुलसे भाई-बहन को एंबुलेंस की मदद से नगर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के कालेवाला माधोवाला गांव निवासी रामप्रकाश की पुत्री आरती प्रेशर कुकर में सब्जी बना रही थी। प्रेशर कुकर में सीटी की नहीं आने पर उसमें हाथ मारा तो वह धमाके के साथ फट गया, जिससे आरती व उसके पास खड़ा भाई लवकुश गंभीर रूप से झुलस गया। जिला चिकित्सालय में दोनों का उपचार चल रहा है।