फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जन्म दिन पार्टी में भाई बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित रेस्टोरेंट में जन्म दिन पार्टी में शामिल होने गए भाई बहन को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवती समेत दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार क्षेत्र में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 अप्रैल को उसकी ममेरी बहन का जन्म दिन था। रामगंगा विहार स्थित रेस्टोरेंट में जन्म दिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में शामिल होने आए मझोला के शंकर नगर लाइन पार निवासी हर्षित, एक युवती और इनके साथ आए एक अन्य युवक ने कमेंट बाजी शुरू कर दी थी। छात्रा ने बताया कि उसने और उसके भाई ने अभद्र कमेंट्स का विरोध किया तो तीनों ने छात्रा और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती ने सैंडल की हिल से छात्रा के भाई के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर से खून बह गया। इस दौरान छात्रा के भी कपड़े फट गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक युवती दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें