अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान अमरोहा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड और सीबीएसई के 12 वीं पास मेधावियों को बुधवार 26 जून को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए जाएंगे। कार्यक्रम शहर के हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में आयोजित किया गया है। सम्मान के लिए छात्रों का पंजीकरण 10 बजे से आरंभ होगा।
अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न बोर्डों से 12 वीं पास जिले के मेधावियों का उत्साहवर्धन करना है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बनाना है।
शहर के बिजनौर रोड पर स्थित हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में होने वाले भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डीएम उमेश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. विपिन ताडा होंगे। डीएम और एसपी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।