फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में जर्जर पुल का पिलर धंसा, यातायात बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला । बीस करोड़ रुपये की लागत से लगभग पांच माह जीर्णोद्धार कराकर शुरू किए गए ब्रजघाट नदी पर बने पुराने पुल का पिलर धंस गया। जानकारी होने पर एनएचआई के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुल को यातायात के लिए बंद करा दिया गया। खास बात यह है कि उक्त पुल की सड़क चालू होने के तीसरे दिन ही उखड़ गई थी और तब से आज तक इस पर पैचवर्क ही चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित ब्रजघाट में गंगा नदी के पुराने पुल का पिलर संख्या चार लगभग छह इंच नीचे बैठ गया। इससे पुल से गुजरने वाले वाहनों को झटके लगने शुरू हो गए। रात तो किसी तरह कट गई लेकिन बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी एनएचआई के अफसरों को हुई तो उनके पसीने छूट गए। आनन-फानन में उन्होंने वहां पहुंचकर पुल पर मरम्मत का काम शुरू करा दिया। इसके साथ ही इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया। वहीं पुल के बंद हो जाने के कारण मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नए पुल से गुजारा गया। इससे वहां दिन में कई बार जाम के हालात बन गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्रजघाट में पुराने पुल के जीर्णोद्धार में की गई धांधली की शिकायत मिलने पर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई गई थी। अब जर्जर पुल को यातायात के लिए अचानक ही बंद कर दिए जाने की सूचना है। इस पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश मिश्र, डीएम,अमरोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें