फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बेटियों ने सिखाया मनचले को सबक

Sun, 07 Feb 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले को न केवल सजा मिली बल्कि बहादुर बेटियों के कारनामे से शोहदों का सबक भी मिला। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक बार जरूर सोच लें कहीं लेने के देने न पड़ जाएं। शनिवार को सुबह दो छात्राओं ने जिगर कालोनी चौराहे पर शोहदे को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




शिव विहार कालोनी थाना नागफनी की रहने वाली दो सगी बहने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही हैं। रोजाना सुबह छह बजे के लगभग जिगर कालोनी चौराहे से होते हुए, पुलिस लाइन मैदान में दौड़ लगाने जाती है। सुबह को डा. खरे के चौराहा पर ठेला लगाने वाला लियाकत निवासी चक्कर की मिलक कई दिन से उन पर फब्तियां कसता था। दोनों छात्राओं उसे नजरअंदाज कर निकल जाती थीं।


शनिवार को उसने हद पार कर दी और उन पर फब्तियां कसने के साथ अश्लील इशारे करने लगा। दोनाें छात्राएं अपना आपा खो बैठी और उन्होंने लियाकत को जमकर धुना। मारपीट होते देख वहां भीड़ लग गई। जिसने भी युवक को छात्राओं के हाथ से पिटते देखा सभी ने उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद छात्राएं लियाकत को पीटते हुए थाना सिविल लाइंस लेकर आई और उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें