फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को जहर खाता देख छीनी डिब्बी, खुद भी खाया

Wed, 19 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जहर खाने वाले प्रेमी जोड़े को कॉसमास अस्पताल में भर्ती काराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बरेली निवासी गर्लफ्रेंड शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि ब्यावफ्रेंड अभी शादी के लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में तकरार हुई।
विज्ञापन


लड़की ने पर्स से डिब्बी निकाली जहर की गोलियां गटक लीं। गर्लफ्रेंड को जहर खाता देख लड़के ने डिब्बी छीनी और खुद भी गोलियां खा लीं। दोनों को कॉसमॉस में भर्ती कराया गया है।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रेलवे कालोनी निवासी एक रेलवे कर्मचारी का बेटा एम कॉम का छात्र है और बरेली से कंप्यूटर कोर्स किया था।

वहां उसकी मुलाकात बरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के नकटिया निवासी एक युवती से हो गई थी। कुछ ही दिनों मं मुलाकात अफेयर में बदल गई। कुछ दिन पहले लड़का मुरादाबाद आ गया था, जबकि युवती बरेली के एक अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी करती है। युवती प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन प्रेमी टाल रहा था।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि मंगलवार को प्रेमी ने उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया था। उसने बरेली से ही जहर खरीदकर पर्स में रख लिया। मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास बैठ कर बातचीत कर रहे थे। युवती ने प्रेमी से कहा कि वह आज ही उससे शादी करे वरना वो जहर खा लेगी। लेकिन वो नहीं माना। वो एक साल और रुकने की बात कह रहा था।

इस बीच युवती ने पर्स से जहर निकाला और खा लिया। प्रेमिका को जहर खाता देख प्रेमी ने उसके हाथ से जहर छीन लिया और खुद भी खा लिया। दोनों वहीं उल्टियां करने लगे। युवक ने फोन पर अपने दोस्त को बुला लिया।

वह दोनाें को लेेकर जिला अस्पताल पहुंचा और भर्ती करा दिया। खबर मिलने पर परिजन भी आ गए। कोतवाली और जीआरपी पुलिस ने भी अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की। इसके बाद दोनों को कॉसमॉस ले गए। दोनों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें