फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में युवक की गोली मारकर हत्या, हंगामा

Thu, 10 Dec 2015 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे बसे महा शिव शक्ति नगर के पास जंगल में बुधवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की लाश एक खाली प्लाट में पड़ी मिली। हत्यारों ने उसे सिर में गोली मारी थी। लाश के पास शराब का क्वार्टर, प्लास्टिक का गिलास और नमकीन के खाली पैकेट पड़े थे।
विज्ञापन



करीब दो घंटा बाद मरने वाले की शिनाख्त पश्चिम बंगाल के मनोज के रूप में हुई जो कटघर के सीतापुरी में अपनी बहन के घर आया था। शिनाख्त के बाद भीड़ ने दस सराय चौकी के सामने हंगामा किया। देर रात घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



हड्डी मिल के पास नई बस रही महाशिव कालोनी के आगे खाली पड़े प्लाटों में एक युवक की लाश पड़ी देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रात करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक की लाश प्लाट में पड़ी थी। जिसके सिर में गोली लगी थी।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त मनोज (30)पुत्र छोटेलाल निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पिछले करीब दस दिन से वह अपनी बहन सुधा पत्नी किशनलाल के घर सीतापुरी में आया हुआ था। मनोज बुधवार को सुबह करीब दस बजे घर से निकला था और तब से घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन



देर रात किशनलाल कुछ लोगों को नामजद करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करा रहा था। किशनलाल का अपने मोहल्ले के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें