फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने बोतल में फोड़ा पटाखा तो उड़ी तीन उंगलियां

Thu, 04 Jun 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शब-ए-बरात पर आतिशबाजी के दौरान बोतल में पटाखा डालकर फोड़ना एक बालक को मंहगा पड़ गया। शीशे और बारूद से हाथ पर जख्म हो गया। एक हाथ की तीन उंगलियां तक गवांनी पड़ गईं। पटाखे के विस्फोट में बुरी तरह जख्मी हुई बच्चे की तीन उंगलियों को डाक्टरों ने काट दिया है।
विज्ञापन



दो और बच्चे भी बारूद से झुलसे हैं। शब-ए-बरात के उपलक्ष्य में नगर और देहात क्षेत्र में बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। हर ओर से पटाखों के धमाकों की आवाज आ रही थी। वहीं नगर के निकटवर्ती ग्राम चकफाजलपुर में एक पटाखा फोड़ते समय तीन बच्चे चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


बुधवार सुबह चकफाजलपुर गांव निवासी अब्दुल रब का 10 वर्षीय बेटा अल्तमस आतिशबाजी कर रहा था। अल्तमस ने तेज आवाज वाले पटाखे को शीशे की बोतल में डाला और आग लगा ही रहा था तथा तेज आवाज के साथ फट गया। बोतल की टूटे शीशों और पटाखे के बारूद से अल्तमस घायल होकर गिर गया। एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन



पिता अब्दुल रब ने बताया कि कॉसमॉस अस्पताल में अल्तमस के हाथ की तीन उंगलियों को काट दिया गया। इसके अलावा अल्तमस के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से भी पटाखे की बारूद से प्रभावित हुए। वहीं अल्तमस की छोटा भाई सुऐव और पड़ोसी तौकीर का बेटा भी पटाखे की बारूद से झुलसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें