फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उजाले उनकी यादों के’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
जैमिनी साहित्य फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘उजाले उनकी यादों के’ के पुस्तक का विमोचन टाउन हॉल पर किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमसी गर्ग, डीटीओ डॉ एनके कुरैचया, डीएसओ डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव, डॉ. रामकिशोर सिंह, धर्मगुरु मुफ्ती सैय्यद फहद आलम, धीरशांत दास अर्द्धमौनी, पादरी पॉल सारस्वत आदि ने पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

पुस्तक के लेखक डॉ मोहम्मद जावेद ने बताया कि यह पुस्तक उनके पिता मास्टर नन्हू हुसैन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और ग्रामीण परिवेश में रह कर न सिर्फ उच्च शिक्षा प्राप्त की, बल्कि पूरा जीवन शिक्षा के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आपने जीवन में छह विद्यालय स्थापित किए, जिनमें तीन सरकारी और तीन निजी विद्यालय हैं। यह पुस्तक नई पीढ़ी को शिक्षा के महत्व व शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी। डॉ मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनके पिता मास्टर नन्हू हुसैन का देहांत 17 नवंबर 2020 को ह्रदय रोग के कारण हुआ था। उनके पूरे जीवन को संस्मरण के रूप में इस पुस्तक को लिखा गया है, ताकि युवाओं को उनके जीवन के संस्मरणों के प्रकाश से जीवन को नई दिशा और प्रेरणा मिलती रहे। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विश्व अवतार जैमिनी, डॉ. मनोज रस्तोगी, डॉ. जगवीर सिंह, एमएच कालेज के प्रबंधक डॉ काव्य सौरभ रस्तौगी, कामेश्वर मिश्र, डेनियल मसीह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें