मुरादाबाद में सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (अनुगूंज) में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। इसमें गायक सलमान अली ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें सुनने के लिए भीड़ आठ बजे से जमा होने लगी थी। सलमान रात नौ बजे मंच पर पहुंचे। तब तक पंचायत भवन का परिसर खचाखच भर चुका था। पुलिस को लोगों की गाड़ियां बाहर की रुकवानी पड़ीं।
मुरादाबाद में सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष पंजाबी गायक काका के कार्यक्रम की तरह लोग छतों पर चढ़कर न देखने लगें इसलिए भवनों पर पुलिस तैनात की गई। जो लोग मंच के नजदीक न होने के कारण अपने चहीते गायक को नहीं देख पा रहे थे, उन्होंने बड़ी एलईडी स्क्रीन के पास भीड़ लगा ली।
मुरादाबाद में सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
सलमान ने सुनो गौर से दुनिया वालों, चाहे जितना जोर लगालो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी गीत गाया तो लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका अभिवादन किया। सलमान ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, हमें तुमसे प्यार कितना, आजकल तेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर, आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा, सावन में लग गई आग, खाय के पान बनारस वाला, मैं जट यमला पगला दीवाना, बचना ए हसीनों, साडे नाल रहोगे ते ऐश करोगे आदि गानों की मैशअप सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्हें सुनने के लिए शुरू से अंत तक भीड़ बढ़ती ही चली गई। सलमान ने लगातार दो घंटे बिना रुके प्रस्तुति दी।
मुरादाबाद में सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने स्केच किया भेंट, कोई झूमता ही रहा
सलमान अली को जिगर मंच पर उनकी फैन मधु तिवारी ने स्केच भेंट किया। सलमान का स्केच पेंसिल से मधु ने एक सप्ताह में तैयार किया था। उसके पीछे एक सुंदर संदेश भी लिखा था। इसी तरह कई लोग पेंटिग लाए थे। कुछ श्रोता तो अंत तक झूमते ही रहे, उनके युवतियां भी शामिल थीं। सलमान बीच में रुकते तो श्रोता धुन पर शोर में खुद ही गाने लगते थे। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी समिति ने सलमान व उनकी टीम को सम्मानित किया।
मुरादाबाद में सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
इनकी रही मौजूदगी
एडीएम सिटी ज्योति सिंह, मुख्य अतिथि रीजोनेंस कोचिंग के संचालक प्रदीप वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, प्रदर्शनी प्रभारी राहुल शर्मा, अभिनव चौहान, संजीव आकांक्षी, अरुण मोहन शंखधर, विनीत मोहन गोस्वामी, राधे श्याम शर्मा, परवेज नाजिम, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।